लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- जेबीगंज, संवाददाता। पति व बच्चे के साथ मायके जा रही एक महिला से दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने लूट की। बाइक ओरटेक करने के बाद बदमाश महिला के कान से झाला नोचकर फरार हो गए। महिला ने पति के साथ उचौलिया थाना पहुंचकर सूचना दी है। वहीं पुलिस लूट की इस घटना को फर्जी बता रही है। पिपरी गांव में रहने वाले आलोक कुमार शर्मा अपनी पत्नी सपना व एक साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब 12 बजे जा रही थी। सपना अपने मायके मुल्लापुर जा रही थी। बताते हैं कि वह उचौलिया थाना क्षेत्र के बड़हिया अग्घरा पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रुकवा ली। जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश सपना के कान से झाला नोचकर रफूचक्कर हो गए। हालाकि महिला का पर्श, मोबाइल आदि सुरक्षित रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.