बिजनौर, मार्च 22 -- नगर में दिनदहाड़े दूसरी बार मंदिर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुख्य बाजार में पुलिस पीकेट से सटे झंडा चौक शिव मंदिर पर फिर एक बार हजारों रुपये की चोरी हो गई। मंदिर में चोरी की यह एक माह में तीसरी घटना है। कस्बा झालू में मुख्य बाजार स्थित पुलिस पीकेट से सटे झंडा चौक शिव मंदिर में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने दानपात्र का कुंडा तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिए। मंदिर कमेटी द्वारा झालू चौकी में शिकायती पत्र देने के बावजूद 24 घंटे बाद भी किसी पुलिसकर्मी ने मंदिर में जाने तक कि जहमत नहीं उठाई। इससे पूर्व रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर, स्कूल रोड ठाकुरद्वारा शिव मंदिर और झाड़ दीवान जी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। शिव मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि जब वह गुरुवार शाम की आरती के लिए मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.