मेरठ, जनवरी 12 -- सदर बाजार में रविवार को एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ठग ने कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गया। पीड़ित महिला खरीदारी के लिए सदर बाजार पहुंची थी। एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने किसी बहाने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। महिला जब तक ठगी को समझ पाती, तब तक आरोपी बाजार की भीड़ में गायब हो चुका था। घबराई महिला ने अपने पुत्र को सूचना दी और परिजनों के साथ सदर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता के पुत्र गौरव ने बताया उनकी मां के कानों से उतरवाए गए कुंडल करीब सात ग्राम वजनी थे। बाजार में दिनदहाड़े हुई घटना दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। व्यापारियों का कहना है बाजार में नियमित पुलिस मौजूदगी के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत ...