समस्तीपुर, फरवरी 14 -- खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर चौक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा कर एक ज्वेलर्स दुकान में भारी मात्रा में आभूषण व नगद लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने बीच सड़क पर कई राउंड गोलियां भी चलाई। बताया गया है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब 15 से 20 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना के लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटे गये आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाश ब्लैक कलर के अपाचे गाड़ी पर बल्लीपुर की ओर से श्रीपुर गाहर चौक पर पहुंचे। तीनों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल तक बतायी गयी है। चौक पर बजरंगबली के मंदिर समीप संचालित प्रियंका ज्वेलर्स में तीनों बदमाश ग्राहक बनकर प्रवेश किया। आभूषण दुकानदार को बदमाश ने स...