मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी पर बेतहाशा तेज रफ्तार के साथ बढ़ रहे समुद्री तूफान दित्वा का आंशिक असर रविवार को मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में दिखाई दिया। हफ्ते भर से चल रही सर्द पछुआ हवा के झोंकों के बीच दित्वा की वजह से आसमान पर हल्के बादल छाए। हल्के बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप में भी गलन महसूस की गई। जिससे दिन के समय सर्दी का एहसास बढ़ गया। दित्वा तूफान की वजह से श्रीलंका के बाद तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। समुद्र में तूफान का मुरादाबाद के मौसम पर असर आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के तौर पर दिखाई दिया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.