देवघर, अक्टूबर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। वन प्रमंडल देवघर के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 (1 से 7 अक्टूबर) के अंतर्गत रविवार को दिघरिया जैव विविधता उद्यान में बर्ड वॉचिंग एवं बर्ड लिस्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के मार्गदर्शन तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी एस.डी. सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर वनकर्मियों ने छात्राओं को जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनकी आदतों एवं पर्यावरणीय महत्व से परिचित कराया। साथ ही स्थानीय औषधीय पौधों एवं उनके उपयोग के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रकृति व्याख्यान केंद्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रजत मुखर्जी द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.