जमुई, दिसम्बर 31 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत कई वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के उपलब्ध नही रहने के कारण सड़क दुर्धटना में घायल मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। गिद्वौर प्रखंड के बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की पोस्टिंग करने की मांग की है। कई ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई वर्षों से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नही है। जिसके कारण सड़क दुर्धटना में घायल होने वाले मरीजों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर से सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया जाता है। कई मौ...