नई दिल्ली, जनवरी 29 -- यूजीसी के नए दिशानिर्देशों के विरोध को लेकर गरमाए माहौल के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि संसदीय समिति ने कुछ महत्वपूर्ण सिफारिशें की थीं लेकिन जनवरी 2026 में जारी अंतिम नियमों में इन्हें पूरी तरह शामिल नहीं किया गया। दिग्विजय सिंह ने यूजीसी के नए इक्विटी नियमों पर चिंता जताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं लेकिन केंद्र सरकार और यूजीसी को स्पष्ट और संतुलित कदम उठाने चाहिए।रात को लिखी लंबी पोस्ट, कहा- संतुलित कदम उठाएं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार रात को 'एक्स' पर एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए दिशानिर्देशों को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि उच्च शिक...