नई दिल्ली, जनवरी 7 -- Ashish Kacholia portfolio stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अब कचोलिया के पोर्टफोलियो में एक और स्टॉक शामिल हो गया है। इस स्टॉक का नाम- Adcounty मीडिया इंडिया है। उन्होंने इस डिजिटल एडवरटाइजिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर में 2.89% हिस्सेदारी खरीदी है। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के दौरान कचोलिया ने यह हिस्सेदारी तब खरीदी जब स्टॉक में गिरावट आ रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कचोलिया की ओर से किस कीमत पर हिस्सेदारी खरीदी गई।जुलाई में लिस्ट हुई थी कंपनी आपको बता दें कि 4 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस स्टॉक की शेयर बाजार में एंट्री हुई थी। स्टॉक ने निवेशकों को दो महीने से भी कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया। स्ट...