टिहरी, अप्रैल 13 -- दिगोठी गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चंबा थाना पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीती दस अप्रैल को चंबा थानाक्षेत्र के दिगोठी गांव निवासी रणवीर सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दस अप्रैल को दिगोठी गांव निवासी रणवीर सिंह नेगी (58) अपनी छानी के घर में अकेले थे। उनकी पत्नी कमली देवी खेतों में काम करने के लिये गांव गई थी। दस अप्रैल की सुबह जब ग्रामीण रणवीर सिंह की छानी में पहुंचे तो उनका शव वहां पर पड़ा था और उनके सिर पर चोट लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक रणवीर सिंह नेगी और उनकी पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.