चम्पावत, जुलाई 15 -- लोहाघाट के दिगालीचौड़ में दो दिनी हरेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन दिगालीचौड़ के ब्रह्मदेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंगलवार को दिगालीचौड़ में ब्रह्मदेव के देव डांगर विद्याधर तिवारी, प्रेम तिवारी, मोहन पांडेय और संजय पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान किए। इससे पूर्व सुबह देवडांगरो ने पंचेश्वर घाट में पर्व स्नान किया। शाम को युवाओं के नेतृत्व में खाली रथ ब्रह्म देवता ढोल-दमाऊं के साथ मंदिर से बिंडातिवारी खल के लिए रवाना हुआ। समिति के मोनू बिष्ट ने बताया कि रात्रि में हर साल बिंडातिवारी और ढुंगा बोरा में रात्रि जागर होता है। बताया कि हरेला पर्व पर बिंडातिवारी से ब्रह्म देवता का डोला मंदिर की परिक्रमा करेगा। आयोजन में हरि सिंह अधिकारी, लक्ष्मण भंडारी, सुरेश तिवारी, फते सिंह भंडारी, टीका राम तिवारी, कैलाश ...