अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। चांद के दीदार के बाद बुधवार को आज से रमजान का आगाज कर दिया गया। सभी ने एक दूसरे को इस पाक माह की मुबारकबाद दी। रात को ईशा की नमाज के बाद तरावीह हुई। अब से सख्त रोजे शुरु होंगे। इस दौरान रमजान को लेकर बाजारों में भी रौनक बनी हुई है। मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने बुधवार को शाही जामा मस्जिद में रमजान को लेकर बैठक की। कमेटी के सचिव मोहम्मद अहमद शैवन ने बताया कि चांद के दीदार के बाद आज से रमजान शुरु होने की घोषणा की गई। आज से एक माह तक पाक माह में रोजे के साथ पांचों वक्त की नमाज अता की जाएगी। रमजान के आगाज के बाद बुधवार को ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज हुई। तरावीह की नमाज रमजान के पाक महीने में ईशा की फर्ज नमाज के बाद और वित्र की नमाज से पहले पढ़ी जाती है। यह 20 रकात (या 8 रकात) वाली विशेष सुन्...