छपरा, सितम्बर 28 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। रिविलगंज के सिताबदियारा स्थित क्रांति मैदान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनकी पत्नी प्रभावती देवी की प्रतिमा शेड व चबूतरे का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन जयप्रभा स्मारक ट्रस्ट द्वारा संपन्न किया गया। स्थानीय विधायक कोष से सौंदर्यीकरण किये गये चबूतरा व शेड का उद्घाटन छपरा विधायक डा. सीएन गुप्ता, शकुंतला सिन्हा, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष व समाजसेविका मीना सिंह, स्थानीय मुखिया मनोकामना सिंह और भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ट्रस्ट की स्थापना और इसके विकास यात्रा का वर्णन किया। बताया गया कि क्रांति मैदान में जयप्रभा ट्रस्ट की स्थापना वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मणीन्द्र कुमार सिन्हा के प्रयासों से हुई थी। स्थानीय लोगों ने भूमि दान कर ट्रस्ट के निर्माण ...