नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार का पौधरोपण अभियान महज दिखावा साबित हो रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि एक ओर राजधानी में बेहिसाब पेड़ काटे जा रहे हैं। दूसरी तरफ, एक पेड़ मां के नाम अभियान और पौधरोपण अभियान का दिखावा किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पौधरोपण को लेकर भाजपा की दोहरी नीति साफ देखने को मिल रही है। कस्तूरबा नगर फेज-2 में 856 पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण की अनुमति पर सवाल उठाते हुए यादव ने इसे पर्यावरण और सामाजिक न्याय के लिए कुठाराघात बताया। यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 887 पेड़ हटाए जाएंगे, जबकि मौलाना आजाद रोड पर इमारत के लिए 476 पेड़ और नेताजी नगर में 501 पेड़ों को काटने की अनुमति ...