मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- मेहसी, निज संवाददाता। मेहसी में पौधा संरक्षण केंद्र लगभग मृतप्रायः हो चुका है। जानकारी के अनुसार पौधा संरक्षण केंद्र पर चार कर्मचारी में मात्र एक कर्मचारी पद स्थापित है। चार पदों में दो कामदार, एक क्षेत्र परिचालक, एक पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक का पद है। इसमें पौधा संरक्षक पर्वेक्षक जय शंकर कुमार पदस्थापित हैं। बाकी सभी तीनों पद कई वर्षों से खाली पड़ा है। केंद्र पर एक स्प्रे मशीन है वह भी जर्जर स्थिति में है और कोई उपकरण नहीं है। लीची आम या फसलों पर दवा छिड़काव के लिए किसानों को भाड़े पर मशीन लाना पड़ता है। किसान सचिदानन्द चौरसिया, मो. शारिक, अभय कुमार ने बताया कि पौधा संरक्षण केंद्र से किसानों को कोई लाभ नहीं मिलता है। किसान बताते हैं कि 15 ,20 वर्ष से पौधा संरक्षण विभाग से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। पौधा संर...