पटना, जनवरी 16 -- बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद शुक्रवार को आरजेडी की पहली समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की। अपने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों और कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। जिसमें संगठनात्मक मुद्दों समेत आगामी बजट सत्र की रणनीति पर मंथन हो रहा है। इस बीच राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होने पोस्ट किया है। रोहिणी ने लिखा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी 'खुद' आत्म - मंथन ' करने और जिम्मेदारी लेने की है , 'अपने' इर्द - गिर्द कब्ज़ा जमाए बैठे चिन्हित 'गिद्धों' को ठिकाने लगाने का साहस दिखाने के बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी। बाकी तो ये जो पब्लिक है न , वो सब जानती - समझती ...