रांची, जनवरी 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। नववर्ष के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के झारखंड प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने तमाड़ स्थित मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत ठंड से बचाव के लिए गरीब वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा लोगों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...