कटिहार, जून 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि गंगा कोसी संगम तट पर उस समय मातम पसर गया जब दाह संस्कार में शामिल होने आए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की शाम चार बजे की बताई गई है। मृतक की पहचान पोठिया, रूचदेव सिमरिया निवासी सुरेश मंडल के 35 वर्षीय पुत्र कुंदन मंडल के रूप में हुई है। जो अपने गांव के एक वृद्ध के दाह-संस्कार में संगम तट आया था। प्रत्यक्षदर्शी भगवान मंडल के अनुसार, गांव के मुक्ति नाथ मंडल के अंतिम संस्कार में सभी लोग संगम तट पर आए थे। जैसे ही शव को मुखाग्नि दी गई, उसके कुछ देर बाद कुंदन गंगा में स्नान करने चले गया। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे ...