नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। सिनेमा जगत के महानायक गुरुदत्त की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कमानी ऑडिटोरियम में शनिवार को 'दास्तान-ए-गुरुदत्त' का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑडिटोरियम गुरुदत्त की फिल्मी विरासत की संगीतमयी शाम से सराबोर रहा। कार्यक्रम में भारत की पहली महिला फॉजिया दास्तांगो ने इस कार्यक्रम में गुरुदत्त के जीवन और कला को अपनी अनूठी कहानी और गीतों के जरिए पेश किया। उनकी प्रस्तुति में मुंबई की मशहूर गायिका लतिका जैन भी शामिल हुईं, जिन्होंने गुरुदत्त के गीतों को अपनी भावपूर्ण आवाज दी। इस आयोजन का शोध सिनेमाजी की संस्थापक आशा बत्रा ने किया, जबकि स्क्रिप्ट अब्बास कामर ने तैयार की। कार्यक्रम का निर्माण रूपाली और विकास जालान ने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.