रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मिला व्हाइट बैज सम्मान झारखंड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान इस बात का सबूत है कि आज झारखंड दुनिया के मंच पर सम्मान और भरोसे के साथ देखा जा रहा है। बाबूलाल मरांडी को यह समझना चाहिए कि गणतंत्र दिवस सिर्फ एक मंच पर मौजूद रहने का नाम नहीं है, बल्कि उस संविधान और उस व्यवस्था को मजबूत करने का नाम है, जिसके तहत राज्य का विकास हो। मुख्यमंत्री उसी संविधान की भावना के अनुसार राज्य को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब हर विषय पर राजनीति करना चाहती है। चाहे वह दावोस का सम्मान हो या गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.