भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी श्मशान घाट स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह का कार्य एक बार फिर चर्चा में है। नगर आयुक्त द्वारा जनवरी माह में की गई समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट हुआ है कि करोड़ों की लागत वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना अब भी तकनीकी और वित्तीय कारणों से अधूरी है। हालांकि नगर निगम और बुडको ने अब इसे अप्रैल 2026 तक हर हाल में चालू करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन बार-बार बदलती समय सीमा ने स्थानीय नागरिकों की उम्मीदों पर सवालिया निशान लगा दिया है। समीक्षा के दौरान बुडको के परियोजना निदेशक ने स्वीकार किया कि बरारी शवदाह गृह का भौतिक कार्य अब तक केवल 75 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। असैनिक कार्य समाप्ति के करीब है, लेकिन इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य, जो इस परियोजना की आत्मा है, लंबे समय से लंबित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.