कौशाम्बी, जनवरी 29 -- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदेय स्थलों पर दावों व आपत्तियों को लेते हुए मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि (फॉर्म-6, 7 एवं 8) प्राप्त करने की विशेष अभियान की तिथि 31 जनवरी (शनिवार) निर्धारित की गई है। इस दिन जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (251-सिराथू, 252-मंझनपुर एवं 253-चायल) के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावे/आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि आयोजित विशेष अभियान की तिथि में अपने से संबंधित ...