देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अनन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। आयोग ने अनन्तिम सूची प्रकाशन के बाद मतदाताओं को दावे व आपत्तियां करने के लिए 30 दिसंबर तक का मौका दिया है। ऐसे में मतदाता सूची में होने वाली किसी प्रकार की आपत्ति को मतदाता आज शाम तक दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता की अहर्ता पूरी करने वाले छूटे लोग मतदाता भी बन सकते हैं। आयोग के निर्देश पर 30 दिसंबर तक मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर मतदाता चार स्थानों पर अपना दावा व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जिसमें बीएलओ, अपने विकास खंड, तहसील मुख्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत व नगरीय निकाय में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ज...