रामपुर, फरवरी 7 -- शुक्रवार दोपहर शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सरायइमाम गांव के 10 वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। थाना क्षेत्र के सरायइमाम गांव निवासी केदार यादव का करीब 10 वर्षीय बेटा राहुल शुक्रवार दोपहर गांव के ही पूरन सिंह के बेटे वीरेश यादव की शादी में शामिल होने के लिए शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित भोज समारोह स्थल पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.