बदायूं, फरवरी 23 -- फैजगंज बेहटा/ओरछी, हिटी। वाहन की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे में हेलमेट न पहनने की वजह से गंभीर चोटें आईं और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका और ओरछी के बीच शनिवार रात हुआ था। ओरछी के रहने वाले मूलचंद मौर्य 73 वर्ष पुत्र नन्नू शनिवार रात आसफपुर दावत खाने के लिए अपनी मोपेड से गए थे। दावत पूरी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल...