एटा, फरवरी 19 -- एटा। दावत खाकर लौट रही महिला से बाइकसवार लुटेरों ने कुंडल छीन लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा। जिनके कब्जे से छीने गए कुंडल बरामद किया। एक से पुलिस ने तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मानगर निवासी संतोष रानी पत्नी विजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को बेटी के साथ बालाजी गैस्ट हाउस जीटी रोड से दावत खाकर वापस अपने घर लौट रहे थी। रात करीब आठ बजे बस स्टेंड के पास पहुंचे। वही पर पीछे से बाइकसवार दो लुटेरे आए और झपट्टा मारकर कान का कुण्डल छीन कर भाग गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरु कर दी। एसएचओ नगर प्रेमपाल सिंह, टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे राकेश खान पुत्र फकीरा, आमिर पुत्र नूरा निव...