अररिया, मार्च 24 -- देश के गुलिस्तां में नफरत की नहीं है कोई जगह: वाहिद समाजसेवी ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के समाजसेवी व राजद नेता वाहिद अंसारी ने रमजान के पाक मौके पर स्थानीय जुम्मन चौक स्थित आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के साथ-साथ मंदिर, गुरुद्वारा,चर्च,महर्षि मेही और कबीर पंथ के लोग भी शामिल हुए। समाजसेवी वाहिद अंसारी ने इस पावन अवसर पर सभी रोजेदारों की गरिमामयी उपस्थिति को स्नेह और एकता का संगम बताया। उन्होंने कहा हमारे देश के गुलिस्तां में नफरत की कोई जगह नहीं है। इस देश की जड़ें आज भी सर्वधर्म समभाव और सार्वभौमिकता से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इफ्तार के जरिए देशभर के लोगों से नफरत को हराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.