अररिया, मार्च 25 -- अररिया, निज स्वाददाता अररिया जिला पत्रकार संघ की ओर से प्रेस क्लब भवन में रविवार को रमजान के माहे पाक मौके पर दावते इफ्तार का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के रोजेदार पत्रकारों के अलावा गैर रोजेदार हिन्दू समुदाय के पत्रकारों ने भी शिरकत की।संघ के अध्यक्ष राकेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित दावते इफ्तार में रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद नमाज अदा की और संघ की मजबूती और पत्रकारों को स्वास्थ्य की कामना को लेकर दुआ की।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मुर्शीद रेजा के पुत्र जिशान रेजा के आईजीआईएमएस संस्थान से एमबीबीएस परीक्षा की उत्तीर्णता को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य को लेकर कामना की गई।संघ की ओर से उन्हें शॉल और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।विपरीत परिस्थिति में आर्थिक विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.