बरेली, नवम्बर 29 -- इज्जतनगर के परतापुर जीवनसहाय स्थित दुकान पर लड़के ने दाल में थूक दिया। जब ग्राहक ने विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गया। ग्राहक ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके भाई को रास्ते में रोककर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब्दुल्लापुर माफी के रहने वाले संजीव कुमार के मुताबिक, बीते 19 नवंबर को वह परतापुर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर सामान लेने गया था। दुकान से उसने दाल और चने खरीदे थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद एक लड़के ने दाल में थूक दिया था। यह देखकर उसने विरोध किया तो विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि 27 नवंबर की शाम को उसे और उसके भाई को परतापुर जीवन सहाय के रहने वाले तसलीम ने घेर लिया। तसलीम ने दोनों को तमंचा दिखाकर जान ...