गढ़वा, अक्टूबर 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को मझिआंव, कांडी और बरडीहा प्रखंड क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने कांडी क्षेत्र में कई आवास योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में जांच की। कांडी में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को बंद करवाया। वहीं तीनों प्रखंडों में संचालित दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाल-भात केंद्रों की स्थिति असंतोष जनक पाई गई। उसपर एतराज जताते कहा कि मामले में कार्रवाई होगी। मझिआंव प्रखंड के आपूर्ति गोदाम के पास अवस्थित दाल भात केंद्र का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक तथा गोदाम के एजीएम की मौजूदगी में की गयी। दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इस केंद्र में मौके पर गीता देवी मिली। पूछताछ में उन्होंने बताया की उन्हें 9 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.