वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहीं सपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा यादव को चौक पुलिस ने दालमंडी मोड पर ही रोक दिया। उन्हें थाने ले आया गया। इस दौरान दालमंडी के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। इससे पहले प्रभावित परिवारों से शनिवार को मिलने जाने वाले विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ समेत अन्य नेताओं को शुक्रवार को ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...