वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में बुधवार को पांच जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। इस दौरान भवन स्वामी बाहर निकल आए। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे भवनों की रजिस्ट्री करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद ध्वस्तीकरण अभियान रोक दिया गया। लगभग 221 करोड़ से 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें नगर निगम ने 21 भवनों को जर्जर और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने 12 भवनों को अवैध घोषित किया है। अबतक तीन दर्जन से ज्यादा भवनों की रजिस्ट्री पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) करा चुका है। बुधवार दोपहर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम भारी फोर्स के साथ जर्जर घोषित भवन संख्या डी 50/212, डी 1/23, सीके 67/25, डी 50/224 और 225 को तोड़ने पहुंची। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.