समस्तीपुर, जनवरी 8 -- उजियारपुर। दारोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिला के सिकसोरा थाना क्षेत्र के भवानी बिघा निवासी बहाल यादव का पुत्र ब्रहम यादव बताया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर आरोपी को मुसरीघरारी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि 14 व 15 अगस्त 2023 की रात मवेशी चोरों के गिरोह की सूचना पर मोहनपुर थाना के तत्कालीन दारोगा नंदकिशोर यादव पीछा करते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के जटाडीह पहुंच गये जहां बदमाशों से उनका मुठभेड़ हो गया। जिसमें दारोगा नंदकिशोर को मवेशी चोर गिरोह के बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था। बाद में पटना के ए...