गिरडीह, फरवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना कांड संख्या 10/26 के तहत दारोगा को धमकी देने एवं दो लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में नामजद अभियुक्त सुरेंद्र तिवारी ग्राम तिवारीडीह को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने उक्त जानकारी दी। बताया कि आरोपी को मुंबई से पकड़ कर देवरी थाना लाया गया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...