नई दिल्ली, फरवरी 6 -- बिहार में एक अपराधी ने भागने के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन कर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं। मुजफ्फरपुर में हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि शहर का चर्चित स्मैक माफिया मनोज साह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। मनोज मिठानपुरा के सौदा गोदाम इलाके का निवासी है। शहर में और भी जगहों पर उसने मकान बना रखी है। नगर थाने की पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान उसने दारोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चलाई। अच्छी बात यह रही कि पुलिस की गाड़ी पर यह गोली लगी। गाड़ी पर सवार थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज साह के पांव में गोली लगी। देर रात मोतीझील में हुई मुठभेड़ में घायल मनोज को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें-...