हजारीबाग, अप्रैल 24 -- दारू (हजारीबाग), प्रतिनिधि। हज़ारीबाग -बगोदर मार्ग एनएच-522 पर दारू थाना क्षेत्र के पिपचो में गुरुवार सुबह चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। सडक किनारे खड़े ट्रक को पीछे से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिकअप सवार दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में मणि कुमारी 22 वर्ष और ललिता कुमारी 34 शामिल है। वे विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के ग्राम चितरामो के टोला गिधनियां गांव की रहने वाली थी। संगीता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया जबकि दशमी हांसदा, भानुमती मरांडी, सूरजमुनि और चतरा निवासी सहदेव कुमार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा हैं। हादसे को लेकर जानकारी के मुताबिक पिपचो में सडक किनारे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.