हजारीबाग, मार्च 30 -- दारू प्रतिनिधि दारू थाना रामनवमी और ईद को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में जनप्रतिनिधिगण, पूजा कमेटी के सदस्य और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया पर भ्रामक मैसेज नहीं फैलाए। पुलिस की इस पर पैनी नजर रहेगी।सीओ रामकुमार बालक ने कहा कि रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। प्रशासनिक स्तर पर जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करें। बीडीओ हारून रसीद ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भडकाऊ मैसेज नहीं डालें। थाना प्रभारी सफीक खान ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भडकाऊ गाना बजाने और चलंत डीजे पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने शांति पूर्वक के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। इस मौक़े पर मुखिया अनीता देवी, फरजाना खातून,, पूर्व मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.