सहारनपुर, सितम्बर 15 -- देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा ने जिम में पुरुषों और महिलाओं के एक साथ एक्सरसाइज करने को इस्लामी उसूलों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से अलग पर्दे में रहकर एक्सरसाइज कर सकती हैं। रविवार को मीडिया में जारी बयान में कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस्लाम में सेहत की देखभाल करने पर विशेष जोर दिया है। आजकल देखने में आ रहा है कि जिम में पुरुषों के साथ ही मुस्लिम महिलाएं भी एक साथ एक्सरसाइज कर रही हैं। इस संबंध में लोगों ने उनसे सवाल पूछा है कि क्या यह सही है। कारी गोरा ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को पर्दे का हुक्म दिया गया है, ऐसे में मुस्लिम महिलाओं का जिम में जाकर पुरुषों के साथ एक्सरसाइज करना गलत है। कहा कि मजहबी उसूलों को तोड़कर आधुनिकता के नाम पर गलत चीजों को अपनाना गलत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.