हजारीबाग, जुलाई 23 -- दारू प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के दारु प्रखंड अंतर्गत एफएनएचडब्ल्यू कार्यक्रम के तहत बुधवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे वरीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों से आए एसआरएलएम से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आजीविका महिला ग्राम संगठन, इरगा, आंगनवाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका, महिला संकुल संगठन, दारु तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पोषण संबंधी नवाचारों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जेंडर रिसोर्स सेंटर की दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्यों और जागरूकता अभियानों की भी जानकारी ली गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.