प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। दारागंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने रेल अंडर ब्रिज की एक लेन को मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है, जिससे गुरुवार को पूरे दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही लेन से आवागमन होने की वजह से अलोपीबाग, बैरहना, अल्लापुर और दारागंज की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के अंडर ब्रिज की एक लेन बंद कर दी गई, जिससे अचानक स्थिति बिगड़ गई। अंडर ब्रिज के नीचे की सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त थी और बारिश में जलभराव के कारण हालात और खराब हो जाते थे। कुछ साल पहले समस्या से निपटने के लिए यहां पत्थर डाले गए थे, लेकिन वाहनों की भारी आवाजाही के चलते सड़क फिर टूट गई। महाकुम्भ की तैयारी के दौरान इसकी मरम्मत की योजना बनी थी, मगर समय की कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.