बरेली, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने दामोदर स्वरूप सेठ पार्क में प्रदर्शन कर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम सदर को अपनी मांगों से संबंधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि 15 दिसंबर से आशा कर्मी अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल भी वर्षों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और उनकी नौकरशाही तथा सरकार द्वारा कोई सुनवाई न होने के कारण बाध्य होकर करनी पड़ी। 23 दिसंबर 2025 को शासन ने औपचारिक बातचीत करते हुए मांगो पर विचार करने और उनके समाधान में त्वरित वार्ता बुलाने का आश्वासन दिया था, किंतु कोई रुचि नहीं प्रदर्शित की। विधि विरुद्ध ढंग से आशा कर्मियों को डराने, धमकाने, अपमानित करने और तरह तरह से उत्पीड़ित करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.