अररिया, मार्च 24 -- रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष व जदयू विधायक ने दिया पत्र रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज के राघोपुर निवासी दामोदर मंडल को फिर जदयू का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव और जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल उर्फ राजू मंडल ने पत्र प्रेषित कर उन्हें जदयू कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। मौके पर दामोदर मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। जदयू के संगठन को औऱ मजबूत व ससक्त किया जाएगा। इस मौके पर जदयू के युवा जिला उपाध्यक्ष मनीष मेहता, बिरेन मंडल, धीरेन ऋषिदेव, अजय ऋषिदेव, अनमोल कुमार, पप्पू मंडल, मनी सिंह और सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.