धनबाद, जुलाई 18 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। दामोदर नदी में बाढ़ आने से झरिया और आसपास के क्षेत्र में दूसरे दिन भी गुरुवार को जलापूर्ति नहीं हुई। लोग पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार को जलापूर्ति होने की संभावना है। वैसे झमाडा प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पानी का स्तर सामान्य नहीं हो पाएगा तब तक आंशिक जलापूर्ति ही हो पाएगी। बताते हैं कि नदी का जल स्थिर होने पर गुरुवार को झमाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने मजदूरों को जाम फुटबॉल को साफ करने के लिए नदी में उतारा था। घंटों मेहनत करने के बाद मजदूरों ने फुटबॉल की सफाई की। इसके बाद दोपहर बाद से झरिया जलमीनार को पानी देने का काम शुरू किया गया है। झरिया जलमीनार में पानी जमा होने के बाद ही शुक्रवार को झरिया शहर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई हो पाएगी। अब भी नदी का जलस्तर करीब 469 आरएल है, जो ...