बांका, सितम्बर 15 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। रविवार को जियुतिया पर्व के स्नान के दौरान दामजोर तांती टोला गांव की तीन किशोरियों की सरारी नदी में डूबने से एक साथ हुई मौत से गांव में जियुतिया पर्व का उत्सव मातम में बदल गया। गांव में जियुतिया पर्व के गीत गूंजने की जगह महिलाओं के करूं क्रंदन की आवाजें गूंज रहीं। जो लोगों का दिल दहला दे रहा है। बेलहर के पंचायत समिति सदस्य और दामज़ो तांती टोला गांव के निवासी मंटू तांती ने बताया की गांव में दो दर्जन से अधिक महिलाएं संतान की लंबी आयु की कामना के साथ जियुतिया पर्व कर रही हैं। पूरे गांव में उत्सव का माहौल था। कल से ही गांव में महिलाओं के गीत गूंज रहे थे। आज मुख्य पर्व था गांव में उत्सव का माहौल था लेकिन इस हृदय विदार्क घटना से गांव में मातम छा गया है। जहां महिलाओं के गीत गूंजते वहां सन्नाटा पसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.