बरेली, मार्च 8 -- बरेली। श्री विश्व शांति शिव मंदिर सुरेश शर्मा नगर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास अवधेश कृष्ण ने भगवान के 16,108 विवाह का प्रसंग सुनाया। बताया कि दान के बारे में बड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दान करने से भगवान समृद्धि बढ़ाते हैं, दान में अभिमान नहीं होना चाहिए और दान में दिखावा नहीं होना चाहिए। श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि सुदामा चरित्र से यह शिक्षा मिलती है कि जीवन में अगर मित्रता करो तो भगवान से करो। संसार के संबंध सब स्वार्थी होते हैं। बताया कि सुखदेव जी ने परीक्षित जी को सात दिन श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। इसके बाद परीक्षित जी का तक्षक के द्वारा मोक्ष हुआ। अंत में ब्रज की फूलों की जोरदार होली सभी ने खेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाली, समाज में सक्रिय भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.