कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड ने दानापुर-राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन को कोडरमा तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। गाड़ी संख्या 13234 दानापुर से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी और राजगीर 10:35 बजे पहुंचेगी। राजगीर से 10:40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों (नटेसर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा, गझंडी) पर रुकते हुए 13:55 बजे कोडरमा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 13233 कोडरमा से 14:40 बजे प्रस्थान करेगी और राजगीर 17:55 बजे पहुंचेगी। राजगीर से 18:00 बजे प्रस्थान कर निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए 21:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 13234/13233 अब कोडरमा तक चलेगी। इस विस्तार से यात्रियों को दानापुर और कोडरमा के बीच सीधी सुविधा मिल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.