पटना, जुलाई 6 -- सरकारी नौकरी के नाम जालसाजी करने वाले जालसाज विश्वजीत कुमार को रूपसपुर पुलिस ने जानकी सिटी के फ्लैट संख्या 507 से गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से धनबाद का रहने वाला है। उसके पास से कई जाली एडमिट कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर, दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि आरोपित दिल्ली सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवाओं को ईमेल पर जाली साक्षात्कार पत्र भेजा था। इसकी सच्चाई जानने के लिए एक प्रतिभागी ने दिल्ली सचिवालय में पता लगाया। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकली हुई है। इसके बाद दिल्ली से एक पदाधिकारी जांच करते हुए रूपसपुर पुलिस से संपर्क किया। रूपसपुर पुलिस ने छानबीन करते हुए जानकी सिटी के फ्लैट संख्या 507 से विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पु...