बाराबंकी, जून 28 -- बाराबंकी। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विभिन्न क्षेत्र से जुड़े 16 व्यापारियों द्वारा अधिक कर देने पर सम्मानित किया। कहा कि व्यापार ही अर्थव्यवस्था की धुरी है। समय से कर अदा करने वाले व्यापारियों के साथ सरकार खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। उसके बाद व्यापारियों को मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए चल रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तो व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने वर्ष 2024-2025 में सर्वोच्च जीएसटी देने वाले व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें उमाशंकर एण्ड संस सूर...