गढ़वा, अक्टूबर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दानरो नदी छठ घाटों पर लोग तैयारियों में लगे थे। उसी बीच नदी स्थित छठ घाट पर नहाने के दौरान 13 वर्षीय राहुल कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल कर सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद मोहल्ले और आसपास के इलाके में छठ की खुशी मातम में बदल गया।। मृतक टंडवा के रैदास नगर मोहल्ला निवासी सुनील प्रसाद का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल अपने कुछ साथियों के साथ दानरो नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक राहुल पानी में डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.