बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार की शाम पुष्प वर्षा के बीच भव्य राम बारात निकली। राम बारात देखने के लिए आसपास क्षेत्रों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। राम बारात में विभिन्न देवी-देवताओं की दो दर्जन से अधिक विद्युत चलित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। राम बरात का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष टिटू भैया ने किया भगवान श्री राम की आरती उतार एवं माल्यार्पण कर किया। रामलीला ग्राउंड से होती हुई चतुर्वेदी मोहल्ला बस स्टैंड मोहल्ला पीली कोठी तालाब मोहल्ला होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। घोड़ा बग्गी पर सवार दशरथ नंदन चारों सुकुमार की बारात देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बारात में शामिल झांकियां ने ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे नगर को बिजली की ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.